{"_id":"5bb32faa867a55013c43beee","slug":"case-registered-against-bank-po-including-four-person-in-charge-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में 15 लाख न मिलने पर विवाहिता की ली जान, बैंक पीओ सहित चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में 15 लाख न मिलने पर विवाहिता की ली जान, बैंक पीओ सहित चार पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज के पीओ विक्रम सिंह समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आकांक्षा के पिता विश्वासभाजन चंद्रहास सिंह की तहरीर पर की है। आरोप है कि विक्रम ने दहेज में 15 लाख न मिलने पर पत्नी आकांक्षा की जान ले ली।
पांच दिसंबर 2015 को वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के शिवाजी कालोनी निवासी विश्वासभाजन चंद्रहास सिंह ने बेटी आकांक्षा की शादी जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के छतई कला निवासी विक्रम सिंह के साथ की थी। विक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज में प्रोबेशनरी आफिसर है। वह सपरिवार न्यू कॉलोनी में किराए के एक मकान में रहता है।
रविवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आकांक्षा का पंखे से लटकता शव मिला था। घटना के वक्त पीओ घर पर नहीं था। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि आकांक्षा के पिता की तहरीर पर विक्रम समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि दहेज में 15 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये के लिए आकांक्षा को प्रताड़ित किया जाता था।