फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case on charges of talking obscenely over phone

Varanasi News: फोन कर अश्लील बातें करने के आरोप में केस

Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Case on charges of talking obscenely over phone
सेवापुरी। जंसा थाने में खमौवना सत्तनपुर गांव की एक विवाहिता ने महगीपुर के प्रिंस पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार, आरोपी प्रिंस उसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करता है। मना करने पर उसे धमकी देता है। संवाद
विज्ञापन

मोबाइल चुराने का आरोपी चार घंटे में गिरफ्तार
वाराणसी। आदमपुर थाने की पुलिस ने पंचायती कुआं इलाके में किराये पर रहने वाले मोहम्मद मुशर्रफ के कमरे में घुस कर मोबाइल फोन चुराने के आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झारखंड के मूल निवासी और कोनिया में रहने वाले आसिफ के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि चौकी प्रभारी लाटभैरव पार्थ तिवारी को शुक्रवार रात मोबाइल चोरी की सूचना मिली थी। चौकी प्रभारी ने चार घंटे में आसिफ को गिरफ्तार कर चोरी के दो मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में आसिफ ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। पैसा कमाने के चक्कर में मोबाइल चोरी करता था। ब्यूरो
विज्ञापन

सड़क पर ठेला लगा कर बेच रहे थे सामान, केस
वाराणसी। नदेसर में सड़क पर ठेला लगाकर आवागमन अवरुद्ध करने के आरोप में दो दुकानदारों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। नदेसर चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि शनिवार को नदेसर, राजा बाजार से मिंट हाऊस क्षेत्र में सड़क पर दो लोग ठेले पर सामान रख कर बेच रहे थे। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। दोनों की पहचान सदर बाजार के सिराजुद्दीन और नई बस्ती, पांडेयपुर के श्याम सुंदर पाल के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
वाराणसी। जैतपुरा थाने की पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में नवापुरा निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक युवती ने भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म, धमकाने और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि शोएब उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिर शादी से मना कर दिया। जब वह अड़ गई तो शोएब ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed