तीन लोगों की मौत का मामला : ट्रैक्टर को अपशकुन मान रहे ग्रामीण, तड़पकर थम गई थीं सांसें; ऐसे हुआ था हादसा
सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहे परिवार की खुशियों पर बीते शुक्रवार की देर रात ग्रहण लग गया। घर पहुंचने से पहले ही औसानपुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार पिता, पुत्र व भतीजे की मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के अवसानपुर में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर पलटने से पिता-पुत्र और भतीजे की मौत हो गई थी। शनिवार को रामदुलार राम (62), उनके बेटे ओमप्रकाश उर्फ मुन्नू (35) और विनोद (45) के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
परिजनों ने दाह संस्कार की बजाय तीनों का शव गंगा में प्रवाहित कर दिया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अवसानपुर गांव का विनोद राजगीर था। उसने शुक्रवार को सेकंड हैंड ट्रैक्टर खरीदा था। वह ट्रैक्टर चलाना नहीं जानता था। ऐसे में वह अपने चाचा रामदुलार और चचेरे भाई ओमप्रकाश को साथ लेकर गया था।
यह भी पढ़ें- धरी रह गईं ट्रैक्टर की खुशी..., इंजन में फंसकर पिता-पुत्र समेत 3 की माैत, चीख सुन बचाने पहुंचे लोग; हो गई अनहोनी
ट्रैक्टर खरीदने के बाद तीनों लोग अदलपुरा स्थित शीतला धाम दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन-पूजन के बाद तीनों घर लौट रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले ट्रैक्टर पलट गया था और उसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गई थी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने कहा कि ओमप्रकाश पुजारी था।
उसके शव का दाह संस्कार करना उचित नहीं था। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने बातचीत की और तीनों के शव को सरायमोहाना घाट पर गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद पूरे गांव में चर्चा रही कि ट्रैक्टर लेने का समय सही नहीं था। ट्रैक्टर घर तक नहीं आ सका और तीन लोगों की जान चली गई।
विनोद ने खरीदा था ट्रैक्टर
अवसानपुर गांव निवासी विनोद राजमिस्त्री था। उसने शुक्रवार को ट्रैक्टर खरीदा था। क्योंकि वह ट्रैक्टर चलाना नहीं जानता था। ऐसे में उसने अपने चाचा रामदुलार और चचेरे भाई ओमप्रकाश को साथ लेकर गया था। ट्रैक्टर खरीदने के बाद तीनों लोग अदलपुरा शीतला धाम दर्शन करने गए। दर्शन के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तो घर से करीब एक किमी पहले ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।