{"_id":"67a65548b854a5d9910c5735","slug":"horrible-accident-in-varanasi-many-people-dead-other-critical-screams-and-cries-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरी रह गईं ट्रैक्टर की खुशी : इंजन में फंसकर पिता-पुत्र समेत 3 की माैत, चीख सुन बचाने पहुंचे लोग; हो गई अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरी रह गईं ट्रैक्टर की खुशी : इंजन में फंसकर पिता-पुत्र समेत 3 की माैत, चीख सुन बचाने पहुंचे लोग; हो गई अनहोनी
Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
सार
हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बड़ागांव थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके पहले आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किया तब तक तीनों की सांसें थम गई थीं।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहे परिवार की खुशियों पर शुक्रवार की देर रात ग्रहण लग गया। घर पहुंचने से पहले ही औसानपुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार पिता, पुत्र व भतीजे की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव निवासी रामदुलार राम उर्फ भोनू (62) ने शुक्रवार को मोहनसराय से एक सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर को लेकर वह अपने पुत्र मन्नू राम (35) और भतीजे विनोद राम (45) के साथ अदलपुरा स्थित शीतला धाम में दर्शन-पूजन करने गए। ट्रैक्टर रामदुलार उर्फ भोनू चला रहे थे।
विज्ञापन
वापसी में वह हरहुआ चौराहा से पंचक्रोशी मार्ग पर औसानपुर गेट से घर की ओर बढ़े। औसानपुर गेट से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ने पर मोड़ आते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। किसी तरह से ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रामदुलार के तीन पुत्र थे, जिनमें से एक की उनके साथ मौत हो गई। मन्नू राम के चार पुत्र व एक पुत्री और विनोद के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि यह क्या अनर्थ हुआ? पूरे परिवार की खुशियां धरी की धरी रह गईं।