{"_id":"67d6cb381717fa14c00a7290","slug":"case-of-obscene-act-with-mother-and-daughter-they-have-been-visiting-the-police-station-for-three-days-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : मां-बेटी के साथ अश्लील हरकत का मामला, न्याय के लिए तीन दिन से लगा रही थाने का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : मां-बेटी के साथ अश्लील हरकत का मामला, न्याय के लिए तीन दिन से लगा रही थाने का चक्कर
Sun, 16 Mar 2025 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:29 PM IST
सार
अश्लील हरकत और छेड़खानी के मामले में मां बेटी तीन दिन से थाने का चक्कर लगा रही हैं। जानकारी के अनुसार पट्टीदारों पर आरोप है और इसे लेकर तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं की जा रही है लिहाजा न्याय की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व 14 मार्च की रात नशे में धुत दो पटीदारों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह मां-बेटी मिर्जामुराद थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई न होने से तीन दिन से मां-बेटी थाने के चक्कर लगा रही हैं मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव निवासिनी भुक्तभोगी एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि बीते गुरुवार की रात अपने घर के अंदर बेटी के साथ घर में सोए थे कि इस दौरान नशे में धुत मेरे दो देवर जबरन घर में घुस मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान मेरी बेटी घर में मौजूद जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी छेड़खानी कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर न्याय के लिए मां बेटी 3 दिन से थाने का चक्कर लगा रही हैं। सोमवार को दोनों मां-बेटी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल से मिल न्याय के लिए गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन