फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of finding a child in BHU A woman wearing a burqa threw the child in the campus, picture captured in CC

बीएचयू में बच्ची मिलने का मामला: बुर्का पहनकर आई महिला ने परिसर में फेंकी बच्ची, सीसी कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Tue, 17 Oct 2023 09:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Oct 2023 09:54 AM IST
सार

अस्पताल के मुख्य द्वार से बच्ची को गोद में लेकर अंदर आते और बच्ची को कुर्सी पर रखकर तेजी से बाहर चली जाती है। इसकी तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हुई है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस टीम के साथ ही बीएचयू की प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन
Case of finding a child in BHU A woman wearing a burqa threw the child in the campus, picture captured in CC
बुर्का पहनकर आई महिला ने परिसर में फेंकी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विभाग के सामने शनिवार को सुबह मिली तीन दिन की नवजात बच्ची को बुर्का पहनकर आई महिला ने कुर्सी पर फेंका था। अस्पताल के मुख्य द्वार से बच्ची को गोद में लेकर अंदर आते और बच्ची को कुर्सी पर रखकर तेजी से बाहर चली जाती है। इसकी तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हुई है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस टीम के साथ ही बीएचयू की प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Income tax Raid: वाराणसी में इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप, सराफा व्यापारी के घर पुलिस के साथ टीम मौजूद
विज्ञापन

महिला कहां से बच्ची लेकर आई, क्यों उसने बीएचयू अस्पताल परिसर में ही फेंका। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस मामले में लंका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच तेज कर दी है। दरअसल, अस्पताल परिसर में उमंग फार्मेसी के मुख्य काउंटर के गेट पर ही शनिवार की सुबह बच्ची लावारिस हाल में पड़ी थी। एमआरआई कक्ष में तैनात सफाई कर्मी शहनाज की उस पर नजर पड़ी तो उसने बच्ची को गोद में उठाया और फिर उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया था। फिलहाल बच्ची का इलाज बाल रोग विभाग के पीडियाट्रिक इन्सेंटिव केयर यूनिट में चल रहा है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6:53 बजे बच्ची को लेकर आई
शनिवार की सुबह करीब 6:53 बजे बुर्का पहनी महिला अपने गोद में बच्ची को लेकर जिस समय अंदर आ रही है, वहां सड़क पर इक्का दुक्का लोग भी आते जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भी महिला ने बिना सोचे समझे बच्ची को कुर्सी पर फेंका और चलती बनी।
 

Case of finding a child in BHU A woman wearing a burqa threw the child in the campus, picture captured in CC
सुबह 6:53 बजे बच्ची को लेकर आई - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी है पुलिस की दो टीमें

अस्पताल परिसर में नवजात बच्ची के कुर्सी पर फेंके जाने के मामले में लंका पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं। लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय का कहना है कि सीसी फुटेज में एक महिला के बच्ची लेकर आने के तस्वीर सामने आई है। लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रही है।

सीसी कैमरे में बुर्का पहनी महिला दिख रही है, जो बच्ची को लेकर आती है। मामले की जांच जारी है। -प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed