{"_id":"66daf574b9370785d30f31cb","slug":"case-of-demanding-extortion-of-ten-lakh-rupees-registered-in-varanasi-police-arrested-one-person-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एमडी बोल रहा हूं... यादव को भेज रहा हूं... 10 लाख रुपये दे देना; ठेकेदार ने दर्ज कराया केस; फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एमडी बोल रहा हूं... यादव को भेज रहा हूं... 10 लाख रुपये दे देना; ठेकेदार ने दर्ज कराया केस; फिर
Fri, 06 Sep 2024 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:59 PM IST
सार
Varanasi News: सिम की क्लोनिंग कर बिजली निगम के ठेकेदार से पैसे मांगे जा रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को लिया हिरासत में।
- फोटो : PIB
विस्तार
मोबाइल सिम क्लोनिंग के जरिये पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के नंबर का इस्तेमाल कर एक ठेकेदार से 10 लाख रुपये की मांग की गई। बिजली निगम के ठेकेदार ने रुपये मांगने वाले को बुलाकर पकड़ लिया और चितईपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बिजली निगम के ठेकेदार कैंट निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह ने चितईपुर थानाध्यक्ष को बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के निजी मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि मैं एमडी बोल रहा हूं। यादव को भेजेंगे, 10 लाख रुपये की व्यवस्था करके दे दो।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान फोन करने वाले की आवाज एमडी की नहीं प्रतीत हुई। इस पर उन्होंने एमडी को उनके नंबर से पैसा मांगे जाने की जानकारी दी। एमडी ने ऐसी किसी भी बात से साफ इन्कार किया। इसके बाद ठेकेदार ने फोन करने वाले को एमडी कार्यालय परिसर बुलाया और पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में चितईपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली निगम के एक ठेकेदार के मोबाइल नंबर पर कॉल कर खुद को एमडी बताते हुए पैसे मांगने की शिकायत मिली है। मोबाइल सिम क्लोनिंग के माध्यम से यह अपराध किया गया है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।