{"_id":"62f32c15bd5b8a56ac7a4c69","slug":"case-like-shrikant-tyagi-in-varanasi-womens-protest-by-accusing-bjp-leader-of-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में 'श्रीकांत त्यागी' जैसा मामला: भाजपा नेता पर सोसाइटी में ऑफिस खोलने का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 'श्रीकांत त्यागी' जैसा मामला: भाजपा नेता पर सोसाइटी में ऑफिस खोलने का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Aug 2022 09:25 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:25 AM IST
सार
वाराणसी के सिकरौल स्थित वरुणा एंक्लेव सोसाइटी की महिलाओं ने भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह पर जबरन कार्यालय खोलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने मारपीट का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सिकरौल स्थित वरुणा एंक्लेव सोसाइटी में भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह पर जबरन कार्यालय खोलने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भाजपा नेता की तुलना श्रीकांत त्यागी से की और आरोप लगाया कि भाजपा नेता के समर्थकों ने गालीगलौज और सोसाइटी के एक युवक की पिटाई की है।
विज्ञापन
सोसाइटी की महिलाओं के अनुसार जहां कार्यालय खोला गया, वहां पहले कॉलोनी का गेट था। सड़क चौड़ीकरण में कॉलोनी की बाउंड्री पीछे करनी पड़ी। सोसाइटी की रहने वाली आराधना सिंह का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री के करीबी भाजपा नेता ने कहा था कि खाली पड़ी जमीन पर शौचालय बनवाएंगे लेकिन बाद में अपना कार्यालय खोल दिया।
विज्ञापन
.... तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मनगढ़ंत आरोप लगाकर छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि उक्त जमीन पर 25 साल से काबिज हैं, उसका कुछ हिस्सा सड़क चौड़ीकरण में चला गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे संबंधित अभिलेख को जिलाधिकारी और वीडीए वीसी को सौंपा गया है। यदि आरोपों में सत्यता हुई तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। भाजपा नेता ने बताया कि वह साई वरुणा एंक्लेव आवासीय समिति के पदाधिकारी हैं।