फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case Involving Felling of 200 Trees Adani Management Issues Statement Power Project Provide Employment

UP: 200 पेड़ काटने का मामला, अदाणी प्रबंधन का बयान; कहा- पावर प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 18 Apr 2026 10:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 10:10 AM IST
सार

Mirzapur News: मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी में अदाणी ग्रुप मेगा पावर प्लांट का निर्माण करा रहा है। निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट के लिए अनुमति से ज्यादा पेड़ काटे जाने का आरोप लगा था। वन और सिंचाई विभाग ने काम रुकवा दिया था।

विज्ञापन

विस्तार

UP News: मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी गांव में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट को लेकर विवाद के बीच अदाणी पावर प्लांट प्रबंधन ने अपना पक्ष सामने रखा है। सिंचाई विभाग और वन विभाग की बिना अनुमति कार्य कराने तथा निर्धारित संख्या से अधिक पेड़ काटने के आरोपों पर कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

विज्ञापन


प्लांट के प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि कंपनी सभी नियमों और कानूनों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि परियोजना के दौरान पर्यावरणीय मानकों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ददरी में अदाणी ग्रुप द्वारा मेगा पावर प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना के लिए 135 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आरोप है कि लगभग 200 पेड़ों की कटाई कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर वन विभाग और सिंचाई विभाग ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रुकवा दिया था और जांच शुरू की थी।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह पावर प्रोजेक्ट मिर्जापुर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी का दावा है कि हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह पावर प्रोजेक्ट मिर्जापुर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी का दावा है कि हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed