फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed in Azamgarh groom's murder case, police is investigating from Lover affair's Angle

आजमगढ़ दूल्हे की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही आशनाई के एंगल से जांच

Wed, 05 Feb 2020 10:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed in Azamgarh groom's murder case, police is investigating from Lover affair's Angle
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तिराहे पर बारात लेकर जा रहे दूल्हे सुमित पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सिंहपुर मेंहनगर की हत्या के मामले में भाभी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामले को पुलिस आशनाई और लकड़ी पक्ष से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है। देर रात मामले की जांच के लिए डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी पहुंचे। इसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी सुमित गुप्ता 25 पुत्र हरीश चंद्र गुप्ता की शादी लालगंज कस्बा निवासी लाल बहादुर गुप्ता की पुत्री से तय हुई थी। तीन चार महीने पहले शादी तय होने के बाद सभी तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को सुमित की शादी थी। शाम को धूमधाम से बारात लालगंज के लिए रवाना हुई। लालगंज के मसीरपुर तिराहे पर भीड़ भाड़ की वजह से दूल्हे की गाड़ी धीरे चल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए और दूल्हे को सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बाइक लेकर के फरार हो गए। दूल्हे को गोली लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आगे पीछे चल रहे वाहन भी रुक गए हैं। परिजन दूल्हे को लेकर सीएससी लालगंज पहुंचे। यह जांच के बाद चिकित्सक ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सूचना पाकर लड़की पक्ष के भी लोग भी मौके पर पहुंच गए।परिजन सुमित की मौत को स्वीकार करने के पक्ष में ही नहीं थे। वह बार-बार चिकित्सक से इलाज के लिए कह रहे थे। इसी को लेकर के परिजनों और चिकित्सक के बीच तथा पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई। बताया जाता है कि नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में होर्डिंग बैनर तोड़ने के साथ ही कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की

पुलिस फोर्स कम होने के कारण लोगों को संभालने में दिक्कत हो रही थी। बाहर से और फोर्स की मांग की गई थी।

सुमित की भाभी अंजली गुप्ता की तहतीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। देर रात मामले की जांच के लिए डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे और शव के पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस फिलहाल मामले को आशनाई और लड़की पक्ष से जुड़ा मान रही है। जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed