फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 Case filed for showing black flag to Mamta Banerjee in varanasi

UP Chunav 2022: बनारस में ममता बनर्जी को काला झंडा दिखाने के मामले में केस दर्ज, सपा और टीएमसी नेताओं ने जताई थी नाराजगी 

Mon, 07 Mar 2022 07:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 07:42 AM IST
सार

चेतगंज इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने बताया कि काला झंडा दिखाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 Case filed for showing black flag to Mamta Banerjee in varanasi
वाराणसी में बुधवार को काला झंडा दिखाकर ममता बनर्जी का किया गया था विरोध। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी के चेतगंज में काला झंडा दिखाने के मामले में सराफा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दो मार्च की शाम काशी दौरे पर्र आईं ममता बनर्जी को युवकों ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया था।

विज्ञापन


इसे लेकर सपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने काफी नाराजगी जताई थी। चेतगंज के रहने वाले सराफा कारोबारी नितेश जायसवाल के अनुसार दो मार्च की शाम दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजर रही थी। अचानक तीन से चार की संख्या में युवकों ने काला झंडा दिखाया।
विज्ञापन


ममता बनर्जी गाड़ी से उतरीं तो युवकों ने नारेबाजी की और पोस्टर लेकर विरोध जताया। चेतगंज इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने बताया कि काला झंडा दिखाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed