फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against youth who make indecent remark on girls at social media post varanasi villagers demanded police action

वाराणसीः युवतियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस चौकी पहुंचकर ग्रामीणों ने की थी कार्रवाई की मांग

Sun, 25 Jul 2021 12:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 12:40 AM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रीशु सिंह चंदेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोहनसराय चौकी पर पहुंचकर आरोपी युवक राज खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Case filed against youth who make indecent remark on girls at social media post varanasi villagers demanded police action
मोहनसराय चौकी पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवतियों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर शनिवार को ग्रामीण लामबंद हो गए। इसके साथ ही वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के  मोहनसराय चौकी पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी मोहनसराय निवासी राज खान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रीशु सिंह चंदेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोहनसराय चौकी पर पहुंचकर आरोपी युवक राज खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि आरोपी युवतियों को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट करते हुए गाली गलौज कर रहा है। पुलिस ने आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


इस दौरान हिंदू जागरण मंच के दिनेश नारायण सिंह, नीरज पांडेय, बल्लू सिंह, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, रमाशंकर गुप्ता, चंदन सिंह चंदेल, सनी पटेल, मुन्ना लाल यादव, पंकज गुप्ता आदि रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ प्रसाद भारती ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी राज खान की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी सिपाही पर धोखाधड़ी का मुकदमा

आबकारी विभाग में तैनात एक सिपाही द्वारा नौकरी व शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर लालपुर-पांडेयपुर थाना में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। 

दौलतपुर निवासी अंजनी कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि चौकाघाट का आबकारी कॉलोनी निवासी मनीष कुमार सिंह प्रयागराज के हंडिया में तैनात है। वह मूलत: बलिया के कोतवाली के कर्नल बृजबिहारी मार्ग का निवासी है। अंजनी के मुताबिक उससे और उसके दोस्तों को नौकरी व शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर मनीष ने 15 लाख रुपये ठगे हैं।

बीते साल सितंबर में रुपये की मांग की तो जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर आबकारी विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मी पर धोखाधड़ी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया।

पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विवाहिता ने पति समेत तीन के खिलाफ शनिवार को सिगरा थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार इंग्लिशिया लाइन स्थित ससुराल में पति, सास और देवर दहेज की मांग करते हैं और मायके से दो बिस्वा की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाता है। सिगरा पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी संग दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी चार दिन पहले शाम को घर से एक दुकान पर सामान खरीदने निकली थी। इस दौरान बजरडीहा का रहने वाला कन्हैया सोनकर ने किशोरी संग जबरदस्ती की। किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, अगले दिन सुबह जब किशोरी घर गई तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed