{"_id":"6782b462544e43ef1708410b","slug":"case-filed-against-three-including-cmd-of-sign-city-in-varanasi-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पुलिस का एक्शन: साइन सिटी के सीएमडी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा, सात लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पुलिस का एक्शन: साइन सिटी के सीएमडी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा, सात लाख रुपये हड़पने का आरोप
Sat, 11 Jan 2025 11:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:42 PM IST
सार
वाराणसी जिले की कैंट पुलिस ने साइन सिटी के सीएमडी, एमडी और एक एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इन पर सात लाख रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइन सिटी इंफ्रा प्राइवेट कंपनी के सीएमडी, एमडी और एक एजेंट के खिलाफ कैंट थाने में न्यायालय के आदेश से धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन देने की बात कह कर उनके सात लाख रुपये हड़प लिए गए। अर्दली बाजार, डिठौरी महल निवासी मनीष कुमार गुप्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
ये है आरोप
आरोप है कि प्लाट देने के नाम पर उन्हें व उनके पिता लक्ष्मी नारायण को प्रोजेक्ट आशिकाना में कपंनी की स्थानीय ब्रांच सूर्योदय कॉप्लेक्स, जेपी मेहता कॉलेज रोड पर बुलाया गया। वहां कंपनी के एजेंट कुबेर नगर कालोनी अनौला निवासी सुभाष दूबे ने दिसंबर 2018 और मई 2019 में सात लाख रुपये लिया।
विज्ञापन
समय बीतने के बाद जब रजिस्ट्री की बात कही गई तो सुभाष कंपनी के करेली, प्रयागराज निवासी सीएमडी राशिद नसीम व एमडी आसिफ नसीम का हवाला देते हुए गुमराह करते रहे। इसकी शिकायत कैंट थाने की पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नही हुई तो उन्होंने न्यायालय में गुहार लगाई।
विज्ञापन