फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against SP candidate Priya Saroj for violation of code of conduct

Jaunpur: सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज पर आचार संहिता के उल्लघंन का मुकदमा दर्ज, उड़न दस्ता टीम ने दी थी तहरीर

Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

प्रिया सरोज पर बिना अनुमति मड़ियाहूं गांधी तिराहे पर नुक्कड़ सभा करने व ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने का आरोप है।उड़न दस्ता टीम ने मामले को लेकर तहरीर दी थी।

विज्ञापन
Case filed against SP candidate Priya Saroj for violation of code of conduct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जौनपुर में मड़ियाहूं पुलिस ने कोतवाली में देर शाम लोकसभा मछलीशहर से सपा उम्मीदवार प्रिया सरोज के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर बिना अनुमति मड़ियाहूं गांधी तिराहे पर नुक्कड़ सभा करने व ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने का आरोप है। 

विज्ञापन


उड़न दस्ता टीम ने बिना अनुमति नुक्कड़ सभा करने व ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर मडियाहूं पुलिस ने प्रिया सरोज व उनके समर्थकों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज पर बिना अनुमति के जगह-जगह नुक्कड़ सभा करने व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed