{"_id":"685ef1e12d5cffdc1a0db219","slug":"case-filed-against-23-named-villagers-and-40-unidentified-villagers-varanasi-news-c-190-1-svns1007-142908-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 23 ग्रामीणों पर नामजद और 40 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 23 ग्रामीणों पर नामजद और 40 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर ग्रामसभा में 23 जून को सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए थे। पुलिस ने 23 ग्रामीणों पर नामजद और 40 अज्ञात लोगों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे गांव में भय का माहौल है। समाजवादी पार्टी ने दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है।
इस मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, पत्रक सौंपा। पत्रक में निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, हादसे में शामिल वाहन को चिह्नित कर कार्रवाई करने और बच्चे के परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में मनमानी हो रही है।
हालपुर में साहनी परिवार के 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। दुख में शामिल होने आए ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नजरअंदाज की गईं तो सपा जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर संघर्ष करेगी और जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनांदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, अशोक यादव, चंद्रशेखर यादव, विनय गोंड सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
23 जून एक तेज रफ्तार वाहन ने 5 वर्षीय बच्चे की कुचल दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन की पहचान और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए, लेकिन बाद में पुलिस ने 23 ग्रामीणों पर नामजद और 40 अज्ञात लोगों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
-- -- -- -- -- -