फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 10 people for demanding extortion money of 5 lakh in Birla Hostel

दबंगों ने दी धमकी: बिड़ला हॉस्टल आकर पांच लाख रुपये दे जाना, नहीं तो गोली मार देंगे, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 01:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया कि गर्ल्स हॉस्टल संचालित करने वाले युवक को रंगदारी मांगते हुए गोली मारने के धमकी दे दी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Case filed against 10 people for demanding extortion money of 5 lakh in Birla Hostel
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिड़ला हॉस्टल आकर पांच लाख रुपये दे जाना। हर माह 50 हजार रुपये दे जाया करो। पैसा नहीं दोगे तो गोली मार देंगे। यह धमकी लंका थाना के रश्मि नगर कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर गर्ल्स हॉस्टल संचालित करने वाले निखिल कुमार सिंह को दी गई। निखिल की तहरीर के आधार पर लंका थाने में चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बड़ागांव थाना के विश्वनाथपुर, कनियर के निवासी निखिल कुमार सिंह ने लंका थाने की पुलिस को बताया कि रश्मि नगर कॉलोनी में वह किराये पर मकान लेकर गर्ल्स हॉस्टल चलाते हैं। गत 24 अगस्त की शाम दर्शित पांडेय, रवि प्रताप यादव, प्रसात गिरी और रौनक मिश्रा मुंह में गमछा लपेटे हुए उनके हॉस्टल में आए। 
विज्ञापन


जब वह वहां नहीं दिखे तो सभी गालीगलौज करते हुए चले गए। फिर वह लोग दोबारा आए और हॉस्टल में अंदर घुसे। सभी ने हॉस्टल के कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद मोबाइल में उनकी फोटो दिखाते हुए पूछे कि निखिल कहां है। उसी दौरान निखिल पहुंच गए। चारों ने उनसे कहा कि हॉस्टल से बहुत पैसा कमा रहे हो। कल पांच लाख रुपये बिड़ला हास्टल पहुंचा देना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार रुपये प्रति महीना दे जाया करो, नहीं तो गोली मार देंगे। उन चारों के साथ वाइक लेकर छह अज्ञात लोग भी थे। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed