फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case file missing, case against then clerk

Varanasi News: गायब हुई मुकदमे की पत्रावली, तत्कालीन क्लर्क पर मुकदमा

Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case file missing, case against then clerk
वाराणसी। जिला अदालत के लघुवाद न्यायालय से एक मुकदमे की पत्रावली गायब हो गई। प्रकरण को लेकर जनपद न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में लघुवाद न्यायालय के तत्कालीन लिपिक रहे अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, एडवोकेट सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा लीलावती बनाम रामू से संबंधित पत्रावली खोने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर जनपद न्यायाधीश ने तत्कालीन लघुवाद न्यायाधीश राघवेंद्र मणि को जांच का आदेश दिया था। जांच अधिकारी ने अपने जांच में तत्कालीन लिपिक अनिल कुमार को मुकदमे से संबंधित पत्रावली के खोने का दोषी पाया। इसके आधार पर अनिल कुमार को सेवा से पदच्युत कर दिया गया। जनपद न्यायाधीश ने प्रशासनिक अधिकारी को आदेशित किया कि अनिल कुमार ने भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध किया है, इसलिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर इलाहाबाद हाईकोर्ट को अवगत कराएं। इस संबंध में कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed