{"_id":"67573ae6d282031e8009d4e4","slug":"case-cutting-cake-kalbhairav-temple-no-action-taken-against-woman-kotwali-filed-report-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालभैरव मंदिर में केक काटने का मामला : महिला पर नहीं होगी कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने लगाई आख्या; पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालभैरव मंदिर में केक काटने का मामला : महिला पर नहीं होगी कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने लगाई आख्या; पढ़ें खबर
Tue, 10 Dec 2024 04:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:17 AM IST
सार
Varanasi News : काशी के बाबा कालभैरव मंदिर को लेकर कुछ दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक कथित माॅडल ने मूर्ति के सामने केक काटा था। इसके बाद सनातन समुदाय के लोगों ने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
काल भैरव मंदिर (सांकेतिक फोटो)।
- फोटो : instagram
विस्तार
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के गर्भगृह में केक काटने वाली महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। ऐसा कोतवाली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपनी आख्या लगा दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिंह की जांच आख्या में दर्ज किया गया है कि काल भैरव मंदिर के महंत मोहित योगेश्वर ने पूछताछ में बताया कि 23 नवंबर को बाबा काल भैरव का जन्मदिन अर्थात भैरव अष्टमी थी। एक महिला 26 नवंबर को मंदिर पहुंची और गर्भ गृह में केक काटकर उसे बाबा काल भैरव को चढ़ाया। इस दौरान महिला के साथ मौजूद एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था। जिससे मंदिर के पुजारी का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महंत मोहित के इस बयान पर कोतवाली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट लगाकर मामला समाप्त कर दिया। इस मामले में मंदिर के महंत परिवार और कोतवाली पुलिस की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद मंदिर के महंत परिवार ने सफाई दी थी और काल भैरव मंदिर में केक काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।