{"_id":"6227a4016a9949782f35a217","slug":"case-against-three-leaders-including-former-mp-rajesh-mishra-for-using-objectionable-language-on-the-people-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गुजरात के लोगों के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व सांसद समेत तीन नेताओं के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गुजरात के लोगों के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व सांसद समेत तीन नेताओं के खिलाफ मुकदमा
Wed, 09 Mar 2022 12:14 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद व कैंट प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा, प्रमोद कृष्णन, पार्टी प्रवक्ता मोहन प्रकाश के खिलाफ गुजरात के लोगों पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद एफएसटी मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा के अनुसार आचार संहिता लागू होने के दौरान छह मार्च को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार मिश्र राज्य विशेष के लोगों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दिख रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया कि पांच मार्च का यह वीडियो गोदौलिया चौराहे का है। वीडियो में अमर्यादित भाषा का प्रयोग प्रमोद कृष्णन, राजेश मिश्र व मोहन प्रकाश द्वारा किया गया।
विज्ञापन