{"_id":"59fd38974f1c1b9e678b94e3","slug":"case-against-actor-kamal-haasan-for-hindu-terror-remark-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान को लेकर अभिनेता कमल हासन के खिलाफ याचिका दाखिल, 22 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान को लेकर अभिनेता कमल हासन के खिलाफ याचिका दाखिल, 22 को होगी सुनवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 04 Nov 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुओं को आतंकी और हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहने के बाबत फिल्म अभिनेता कमल हासन के बयान के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत ने शनिवार को दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत ने इस मामले में परिवादी के बयान के लिए अगली तिथि 22 नवंबर नियत कर दी।
शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की ओर से दाखिल इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्मों से राजनीति में आने की तैयारी कर रहे तमिल फिल्म अभिनेता तमिल पत्रिका में अपने नियमित स्तम्भ में लिखा है कि हिन्दू आतंकवाद है।
उन्होंने हिन्दू संगठनों को कट्टर पंथी बताते हुए उन्हें आतंकियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। अभिनेता ने हिन्दुओ को हिंसक भी बताया है। अदालत मव दाखिल प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता ने अभिनेता को तलब कर उन्हें दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
पढ़ें:- फिल्म अभिनेता कमल हासन बोले -हकीकत बन चुका है हिंदू आतंकवाद, बवाल
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने ‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में हासन ने लिखा है कि हिंदू आतंकवाद नहीं है। गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है।

kamal hassan
वहीं गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में फिल्म स्टार कमल हासन द्वारा हिंदू को आतंकी कहने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील त्रिमुहानी पर कमल हासन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता प्रहलाद राय लाला के नेतृत्व में नगर के चौक से फिल्म स्टार का पुतला लेकर उनके विरोध में नारे लगाते हुए सदर रोड से तहसील त्रिमुहानी आए और इसके बाद उनका पुतला दहन किया।
पढ़ें:- बीजेपी ने बोला कमल हासन पर हमला, हाफिज सईद से की तुलना
मालूम हो कि दक्षिण की फिल्मों के सुपर स्टार कमल हासन ने अपने बयान में कहा था कि दक्षिणपंथी लोग किसी भी हाल में हिंदू आतंकवाद से इंकार नहीं कर सकते हैं। हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले लोगों को दक्षिणपंथी चैलेंज नही कर सकते हैं।
आतंक हिंदू कैंप में भी पहुंच गया है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। पुतला दहन करने वालों में धर्मेश कश्यप, दिनेश अग्रवाल, रामबहादुर तिवारी, त्रिलोकी गुप्ता आदि शामिल रहे।