फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP compares Kamal Haasan with Hafiz Saeedc

बीजेपी ने बोला कमल हासन पर हमला, हाफिज सईद से की तुलना

Fri, 03 Nov 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Nov 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
BJP compares Kamal Haasan with Hafiz Saeedc
तमिल एक्टर कमल हासन के 'हिंदू आतंकवाद' वाले बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी ने कमल हसन की तुलना पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद से की है।
विज्ञापन


गुरुवार को बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने  कमल हासन की तुलना हाफिज सईद से करते हुए उनसे अपने बयान पर माफी मांगने को कहा है। वहीं बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने भी कमल हासन की आलोचना करते हुए उन्हें भ्रष्ट बताया।
विज्ञापन


बात दें कि कमल हासन ने तमिल पत्रिका आनंद विकटन में अपने नियमित कॉलम में हासन ने लिखा था कि हिंदू आतंकवाद अब वास्तविकता बन चुका है और हिंदू संगठन अपने अंदर इस अतिवाद की मौजूदगी से इनकार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है। अब हिंदू दक्षिणपंथी दूसरे समूहों के अतिवाद पर उंगली नहीं उठा सकते हैं क्योंकि उनके अंदर भी इसी तरह के तत्व मौजूद हैं।’

नैतिक रूप से भ्रष्ट हो चुके हैं कमल हासन

BJP compares Kamal Haasan with Hafiz Saeedc
Subramanian Swamy
कमल हासन के इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कमल हासन कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए उनके इस बयान को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। वे नैतिक रूप से भ्रष्ट हो चुके हैं। स्वामी ने कहा कि उन्हें लगता है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों को हासन से पूछना चाहिए कि उनके पास हिंदू आतंकवाद का क्या सबूत है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed