फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cartoon character bag and bottle and tiffin available in market

स्कूली बच्चों की दुनिया, कार्टून कैरेक्टर से लेकर वाटरप्रूफ और थ्रीडी बैग की डिमांड

Wed, 28 Mar 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 28 Mar 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Cartoon character bag and bottle and tiffin available in market
स्कूल बैग - फोटो : अमर उजाला
दो अप्रैल से स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के लिए स्कूल बैग, बॉटल, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स समेत स्केल एक्सेसरीज की मांग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अभिभावक भी बच्चों की पसंद के बैग, पेंसिल बॉक्स खरीद रहे हैं। बात बच्चों की हो तो कार्टून किरदारों वाले स्कूल एक्सेसरीज ही बच्चों की पहली पसंद होते हैं। ऐसे में बनारस में पूरा बाजार कार्टून कैरेक्टर वाले बैग, बॉटल, टिफिन से अटा पड़ा है।
विज्ञापन


इसमें भी ब्वॉयज और गर्ल्स के लिए अलग अलग विकल्प मौजूद हैं। लड़कों के लिए जहां छोटा भीम, गणेश, बेन 10, डोरेमॉन, स्पाइडर मैन वाले एक्सेसरीज पहली पसंद हैं, वहीं लड़कियों के लिए खास तौर पर बार्बी और हन्नामोंटाना, लोबिता, निंजा, सिंड्रेला के आइटम मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं, इस लिहाज से सप्ताह भर पहले से मार्केट में चहल पहल बढ़ गई है। गुरूबाग, लक्सा, चेतगंज, सिगरा, लंका के बाजारों में स्टेशनरी व अन्य सामानों की खरीदारी होने लगी है। 

पांच सौ से दो हजार तक कीमत 

Cartoon character bag and bottle and tiffin available in market
टिफिन - फोटो : अमर उजाला
पेंसिल बॉक्स में एक से बढ़कर एक डिजाइन है। प्लास्टिक, लकड़ी और मेटल के बने पेंसिल बॉक्स खास तौर से लुभा रहे हैं। पेंसिल बॉक्स पर कई प्रकार के स्टीकर व चित्र चिपका कर इन्हें आकर्षक बनाया गया है।

इसके अलावा कई फ्लोर वाले पेंसिल बॉक्स, लेयर वाले पेंसिल बॉक्स, स्टैडिंग पेंसिल बॉक्स के अलावा जिपर भी खास हैं। बच्चों को स्कूल भेजना हर आम आदमी के बस की बात नहीं रह गई है।

बाजार में आने वाले स्कूल बैग्स, टिफिन, बोतलें और पेंसिल बॉक्स हर कीमत के हैं। स्कूल बैग 500 रुपये से लेकर दो हजार तक की कीमत वाले हैं। इसी तरह वाटर बॉटल, टिफिन, सिपर की भी कीमत कम नहीं है।

बाजारों में बच्चों के लिए ब्रांडेड कंपनियों के स्कूल बैग्स, पेंसिल व लंच बॉक्स, पानी की बोतलें हैं। चाइनीज आइटमों की भरमार है। एक से बढ़कर एक डिजाइन में थ्रीडी आइटम भी मार्केट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed