{"_id":"668e3bc6613bba31970ae449","slug":"carrom-championship-anjali-of-varanasi-got-first-place-and-krishna-dayal-and-kamna-also-won-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम चैंपियनशिप: काशी की अंजलि को पहला स्थान, कृष्ण दयाल और कामना ने भी मारी बाजी; खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम चैंपियनशिप: काशी की अंजलि को पहला स्थान, कृष्ण दयाल और कामना ने भी मारी बाजी; खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा
Wed, 10 Jul 2024 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:14 PM IST
सार
Varanasi News: चार दिनों तक हुए मुकाबले में 28 जनपदों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम आठ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आयोजित 28वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर कैरम चैंपियनशिप 2024-25 के पुरुष एकल वर्ग का एकल खिताब फेडरेशन कप विजेता, इंडिया नंबर दो खिलाड़ी लखनऊ के मोहम्मद आरिफ ने फाइनल में वाराणसी के उदीयमान खिलाड़ी कृष्ण दयाल यादव को तीन सेटों के मुकाबले में हरा कर अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
महिला वर्ग का खिताब अंजली केशरी ने वाराणसी की ही खिलाड़ी कामना गुप्ता को तीन सेटों में हुए कड़े मुकाबले में हराकर विजेता बनीं। महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर रीतंभरा, चौथे पर सौम्या यादव, पांचवें पर ऋषिता केशरी, छठे पर आर्या यादव, सातवें पर दीपाली यादव तथा आठवें पर हरियाली सिंह रही।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान पर फयाक जमाल मुरादाबाद, चौथे पर अरशदुलाह खान मुरादाबाद, पांचवें पर अली अब्बास अमरोहा, छठें पर अरशद अली खान लखनऊ, सातवें पर मोहम्मद साजिद मुजफ्फरनगर, आठवें पर मोहम्मद ताबिश प्रयागराज रहे।
विज्ञापन