फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   card payment increase in mall and showroom

मॉल और शोरूम में बढ़ा कार्ड पेमेंट का चलन

Fri, 09 Dec 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला ,वाराणसी Updated Fri, 09 Dec 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
card payment increase in mall and showroom
70 से 90 प्रतिशत शॉपिंग हो रही कार्ड से - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो

पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद प्लास्टिक मनी की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। प्लास्टिक मनी के रूप में क्रेडिट-डेबिट कार्ड का चलन बढ़ा है। शहर के मॉल और शोरूम में 70 से 90 फीसदी खरीदारी क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए हो रही है।

विज्ञापन

बाजार में कैश की किल्लत देखते हुए कुछ बड़े आउटलेट्स ने अपने ई-वॉलेट भी शुरू कर दिए हैं। शहर के प्रमुख शोरूम और शॉपिंग बाजारों में पहले 90 प्रतिशत खरीदारी कैश देकर की जाती थी। नोटबंदी के एक माह बाद यह आंकड़ा उलट गया है। अब लोग प्लास्टिक मनी के जरिए खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्पेंसर के सूरज दूबे ने बताया कि इन दिनों ज्यादातर लोग क्रेडिट-डेबिट कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं। बिग बाजार के प्रवक्ता ने बताया कि नोटबंदी के चलते मार्केट डाउन जरूर हुआ है पर प्लास्टिक मनी का चलन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के एक हफ्ते बाद ही 90 से 95 प्रतिशत लोग कैशलेस खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई सारे दुकान और कारोबारी जल्द से जल्द नयी व्यव्स्था में लगे हैं। बड़ी मात्रा में पीओएस मशीन (स्वैप मशीन) का ऑर्डर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed