Varanasi: पार्किंग के विवाद में पेट्रोल छिड़क कर कार को फूंका, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी के महमूरगंज स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी में एक मनबढ़ ने पार्किंग के विवाद में पेट्रोल छिड़क कर कार में आग लगा दी। सूचना पर जबतक पुलिस और फायर कर्मियों की टीम पहुंचती तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के महमूरगंज स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी में एक मनबढ़ ने पार्किंग के विवाद में पेट्रोल छिड़क कर कार में आग लगा दी। सूचना पर जबतक पुलिस और फायर कर्मियों की टीम पहुंचती तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
कार मालिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार रात महमूरगंज से श्रीराम नगर कॉलोनी जाने वाली मार्ग पर अपनी गाड़ी खड़ी की। कार से कुछ सामान निकाल रहा था। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला गौरव नामक युवक आया। उसने जितेंद्र को कार हटाने के लिए बोला। जितेंद्र ने कहा कि वह उसी जगह कार खड़ी की है जहां रोजाना करते हैं। दोनों में नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद जितेंद्र अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद गौरव वापस अपनी कार से आया। पहले से खड़ी कार के बगल में अपनी कार खड़ी की। उसकी गाड़ी आगे बढ़ते ही पहले से खड़ी कार धू-धूकर जल उठी। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। दमकल की गाड़ी आई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। भेलूपुर थाने में गौरव के खिलाफ तहरीर दी गई है।
मनबढ़ों ने मड़ई में लगाई आग
फूलपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव मे जमीनी विवाद में एक महिला ने आवासीय मड़ई में कतिपय लोगों द्वारा आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सीओ पिंडरा व इंस्पेक्टर फूलपुर को दिए तहरीर में अफसाना पत्नी रोहित ने आरोप लगाया कि दोपहर में पड़ोसी घर पर आए और पति को खोजने लगे।
पति रोहित के न मिलने पर आग लगा दी और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। आग से घर गृहस्थी के हजारों रुपये के सामान जलने की आशंका जताई। वहीं पुलिस ने आगजनी घटना की घटना को संदिग्ध बताते हुए जमीनी विवाद का कारण बताया।