फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car overturned four injured one died and second teen boy died in chandauli

कार पलटने से चार घायलों में हुई थी एक की मौत, अब जिदंगी से जंग लड़ते-लड़ते घर के इकलौते चिराग ने भी तोड़ा दम

Sat, 30 May 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Car overturned four injured one died and second teen boy died in chandauli
सांकेतिक तस्वीर।

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के बखरा गांव के पास गुरुवार देर शाम बेकाबू होकर कार पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए थे। सभी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया था। यहां इलाज के दौरान चार घायलों में शनिवार को एक और युवक उदय प्रताप सिंह की भी मौत हो गई। जबकि एक युवक की गुरुवार की देर रात को पहले ही मौत हो गई थी। वहीं अन्य दो की हालत ट्रामा सेंटर में गंभीर बनी हुई है। इधर इकलौते बेटे उदय की मौत के बाद घर कोहराम की स्थिति है।

विज्ञापन

क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी सुनील सिंह(28), उदय प्रताप सिंह(30), सत्येंद्र सिंह(30) और पियूष सिंह(30) कार से किसी काम से बाहर निकले थे। चारों बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे कार से घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच बखरा गांव के समीप कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे बबूल के पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को मदद से सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर बीएचयू भेज दिया। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात सुनील की मौत के बाद शनिवार को उदय की मौत ने घर वालों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक घर का इकलौता बेटा था। बेटे के निधन से पिता दाऊ सिंह और मां मांडवी बदहवाश हैं। मां पिता को अब कुछ सुझाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मकान बनाकर बेटे की शादी का सपना रह गया अधूरा
बखरा गांव के समीप कार हादसे में घायल चांदी तारा गांव निवासी उदय प्रताप सिंह की असमय निधन से घर का चिराग बुझ गया। बेटे के निधन से पिता दाऊ सिंह और मां मांडवी सिंह बेहाल हैं। बेटे को याद कर मां बेहोश हो जा रही हैं। युवक की शादी अभी नहीं हुई थी। पिता मकान बनवा रहे थे। उनका सपना था कि मकान पूरा होने के बाद बेटे की शादी धूमधाम से करेंगे मगर होनी को कुछ और मंजूर था, असमय बेटे की मौत ने उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed