फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car collide with bike two died and one injured in varanasi

वाराणसी: कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Thu, 27 May 2021 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 10:51 AM IST
सार

बाइक और कार की इतनी जोरदार टक्कर थी, कि एक व्यक्ति काफी दूर उछलकर जा गिरा। तीनों बाइक सवार किसी शादी समारोह से वापस आ रहे थे।

विज्ञापन
Car collide with bike two died and one injured in varanasi
हादसे के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में कपसेठी थाना क्षेत्र में कृष्णा ढाबा के पास बुधवार की देर रात कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। वहीं एक हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाबतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने कपसेठी की तरफ से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतकों में प्रशांत कुमार(22) पुत्र लालजी है, जो बड़ागांव थाना क्षेत्र के भीटी नेवादा गांव का है। दूसरा मृतक संदीप कुमार पुत्र राम रूप कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव का है। जबकि घायल शख्स रोहित कुमार पुत्र होरी लाल भी भीटी नेवादा गांव का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार एक शादी समारोह से लौट कर घर आ रहे थे। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार और बाइक में बहुत ही जोरदार टक्कर थी कि एक घायल युवक सड़क किनारे स्थित सीमेंट सेड से बनी घर की छत पर जा गिरा, जिससे छत में लगी सीमेंट की पत्रा टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed