{"_id":"662f63f9fad0b1af38019a7a","slug":"car-burnt-in-fire-in-varanasi-fire-brigade-team-brought-fire-under-control-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बनी आग का गोला: चलती गाड़ी में अचानक धुआं देख बाहर निकल गए लोग, धू-धू कर जला वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बनी आग का गोला: चलती गाड़ी में अचानक धुआं देख बाहर निकल गए लोग, धू-धू कर जला वाहन
Mon, 29 Apr 2024 02:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:40 PM IST
सार
वाराणसी जिले में चलती कार आग का गोला बन गई। राजघाट पुल पर चलती कार से अचानक धुआं निकलता देख उसमें सवार लोग बाहर निकल गए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई, और गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के राजघाट पुल पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। धू-धू कर जलती कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि चंदौली के कमालपुर पोस्ट के गोपालपुर गांव निवासी हबीब खान अपनी अर्टिगा गाड़ी से बनारस की ओर जा रहे थे। उक्त गाड़ी में तीन अन्य लोग भी सवार थे।
विज्ञापन
कार जैसे ही पड़ाव चौराहे से राजघाट पुल की तरफ चढ़ी, गाड़ी के इंजन से धुआं उठने लगा। यह देख लोग हतप्रभ रह गए। आनन-फानन कार सवार सभी लोग गाड़ी से बाहर निकले और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन