फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cannot tolerate any attempt to crush the fourth pillar of truth

सच उजागर करने वाले चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास बर्दाश्त नहीं

Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cannot tolerate any attempt to crush the fourth pillar of truth
पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन को संबोधित करते रवि सि - फोटो : BALLIA
बलिया। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पत्रकारों का क्रमिक अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे रसड़ा तहसील के पत्रकारों ने पत्रकारों की रिहाई तथा डीएम व एसपी के निलंबन की मांग की। कहा कि सच उजागर करने वाले चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन

पत्रकार संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सच उजागर करने वाले चौथे स्तंभ को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि कोई अन्याय के खिलाफ आवाज न उठाए। पर यह बागी बलिया है। यहां से निकली चिंगारी ज्वालामुखी बन जाती है। निर्दोष पत्रकारों को फर्जी तरीके से फंसाकर प्रशासन अपनी करतूतों पर पर्दा डालने में लगा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुभम तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को अविलंब बिना शर्त रिहा किया जाय।
विज्ञापन

पीयूसीएल के सदस्य व अधिवक्ता रणजीत सिंह ने कहा कि बलिया के प्रशासन को सही व गलत का फर्क नहीं मालूम। पत्रकारों की लड़ाई को पीयूसीएल समर्थन करता है। पीयूसीएल सदस्य लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जब तक निर्दोष पत्रकारों को बिना शर्त रिहा नहीं कर दिया जाता और डीएम व एसपी को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी। इस मौके पर उमाकांत विश्वकर्मा, अख्तर जमील, अखिलेश सैनी, संजीव गुप्ता, विनोद शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, आरिफ अंसारी, पिंटू सिंह, शिवानंद बागले, नेहाल अहमद, नेयाज अहमद, संजय पांडेय, अजय भारती, करूणा सिंधु सिंह, रणजीत मिश्रा, मकसूदन सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश यादव, मनोज चतुर्वेदी, मुकेश मिश्रा, राजू दुबे, सन्नी, सनंदन उपाध्याय, विक्की गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, कैलासपति मिश्रा, प्रभात पांडेय, धनंजय तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, हसन खां, कंचन सिंह, विवेक जायसवाल, राजकुमार यादव, रोशन जायसवाल, रत्नेश सिंह, अमित कुमार, सुनील दादा, आलोक कुमार, जयराम अनुरागी, सुरेमन, माले नेता लक्ष्मण यादव, उपेंद्र, संजय सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, श्रवण कुमार पांडेय, दिनेश गुप्ता, आसिफ जैदी, मुशीर जैदी, समेत सैकड़ों पत्रकार, अधिवक्ता, व्यापारी, छात्रनेता आदि मौजूद रहे। संचालन रवि सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप पांडेय व सुरेंद्र सिंह ने दिया समर्थन
बलिया। पेपर लीक मामले में जेल में बंद तीन पत्रकारों की रिहाई को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 19 दिनों से आंदोलन चल रहा है। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय 19 अप्रैल को क्रमिक स्थल पर समर्थन देने के लिए पहुंचेंगे। बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। वे शहीद मंगल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed