फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates are trying to get recruited for Agniveer by submitting fake documents

Varanasi: फर्जी प्रमाणपत्र से बनने आए अग्निवीर, दोस्त और रिश्तेदारों की शिकायत पर पकड़े गए; अब तक सात मामले आए

Tue, 26 Aug 2025 12:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:30 AM IST
सार

सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 7 से 25 नवंबर तक होगी।

विज्ञापन
Candidates are trying to get recruited for Agniveer by submitting fake documents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर के लिए अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती होने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार ऐसे 7 मामले सामने आए हैं। अभ्यर्थियों के ऊपर केस चल रहा है, उसके बाद भी पुलिस विभाग की तरफ से चरित्र प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। कुछ फर्जी मार्कशीट भी जमा कर रहे हैं। इसकी जानकारी अभ्यर्थी के पड़ोसी और रिश्तेदार ही सेना के उच्च अधिकारियों को फोन और डाक के माध्यम से भेज रहे हैं।

विज्ञापन


सेना के आला अधिकारी इन सूचनाओं को एकत्रित कर इसकी जांच कराने जा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने के संबंधित अधिकारी और अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 7 से 25 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन


'केस-1
गोरखपुर निवासी शुभम के ऊपर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी उसने पहचान के लोगों से फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लिया और अग्निवीर में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी शुभम के दोस्त ने ही सेना भर्ती कार्यालय को दी है। उनके दोस्त ने बताया कि छह महीने पहले ही शुभम पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन उसने कागज बनवा लिया है। जानकारी मिलने के बाद सेना इसकी जांच शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
गाजीपुर निवासी रोहन के पास हाईस्कूल की मार्कशीट नहीं है लेकिन उसने पैसा देकर फर्जी मार्कशीट बना लिया है। यह जानकारी रोहन के चचेरे भाई ने सेना के उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी। चचेरे भाई ने बताया कि रोहन के पास हाईस्कूल में फेल हो गया था, इसकी वजह से उसने फर्जी मार्कशीट बनवा ली है।


अग्निवीर में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से अभ्यर्थी भर्ती होने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सूचना सेना को मिल चुकी है। इस तरह के मामले पहली बार सामने आ रहे हैं। जिन भी अभ्यर्थी के पास फर्जी दस्तावेज पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग से भी जवाब मांगा जाएगा। - कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed