फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cancer hospital will have the facility of molecular test, relief to patients

कैंसर अस्पताल में होगी मॉलीक्यूलर टेस्ट की सुविधा, मरीजों को राहत

Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cancer hospital will have the facility of molecular test, relief to patients
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान (एमपीएमएमसीसी) और होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एचबीसीएच) में जल्द ही कैंसर मरीजों के लिए मॉलीक्यूलर टेस्ट की सुविधा शुरू होगी। अब तक सैंपल मुंबई भेजना पड़ता था। सीएसआर के तहत कमिश्नर दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के बीच लेकर करार हुआ है।
विज्ञापन

मॉलीक्यूलर पैथलॉजी लैब स्थापित करने के लिए कैंसर अस्पताल को 1.90 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने बताया कि पूर्वांचल में कैंसर मरीजों के लिए मॉलीक्यूलर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मरीजों का सैंपल दूसरे शहर भेजना पड़ता है। कैंसर के कई गांठों का ठीक से पता लगाने के लिए इम्यूनोहिस्टो केमेस्ट्री टेस्ट किया जाता है। बीमारी का पता इस जांच में नहीं लगता है तो मॉलीक्यूलर टेस्ट की जरूरत पड़ती है। पैथलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शशिकांत पटने ने बताया कि टेस्ट की सुविधा चरणबद्ध तरीके से अस्पताल में शुरू की जाएगी। फिलहाल हर महीने औसतन 30 सैंपल मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल भेजने पड़ते हैं। अब नई सुविधा के शुरू होने से शोध और शैक्षणिक कार्यों में भी मदद मिलेगी। इस दौरान श्रीधर भागवत, अनिल लिमा, केएस पांगते मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed