फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Canadian women assaulted by fake guide in Varanasi

वाराणसी में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, फर्जी गाइड बनकर दिया घटना को अंजाम

Tue, 12 Feb 2019 12:26 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 12 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Canadian women assaulted by fake guide in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कनाडा निवासी युवती के साथ फर्जी टूरिस्ट गाइड द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यूपी में सोमवार शाम आरोपी द्वारा वाराणसी के अस्सी घाट पर पीछा किए जाने पर विदेशी युवती ने शोर मचाया।

विज्ञापन


 युवती का शोर सुन कर पर्यटक पुलिस के दरोगा ने फर्जी टूरिस्ट गाइड को पकड़ कर अस्सी चौकी में सौंप दिया। वारदात स्थल चंदौली जिले का पीडीडीयू नगर थाना क्षेत्र होने के कारण वहां से आई पुलिस आरोपी को साथ ले गई।
विज्ञापन


कनाडा निवासी युवती के अनुसार वो 16 जनवरी को बनारस आई और नगवा स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहरी थी। 29 जनवरी को घूमने के दौरान अस्सी घाट पर उसकी मुलाकात खुद को टूरिस्ट गाइड बताने वाले चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर थाना क्षेत्र के मड़िया गांव निवासी अजय से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवती के अनुसार उसने गांव देखने की इच्छा जताई। इस पर छह फरवरी को अजय उसे अपने साथ गांव ले गया। इस दौरान अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वापस बनारस छोड़ गया। सोमवार की शाम अस्सी घाट पर अजय उसका पीछा करने लगा तो उसने शोर मचाया। पीडीडीयू नगर थाने में विदेशी युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
 

पुलिस ने की जांच पड़ताल

Canadian women assaulted by fake guide in Varanasi
जांच करती फॉरेंसिककि टीम - फोटो : amar ujala
गाइड बनकर कनाडा की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इसके पूर्व पीड़ित युवती के साथ एसपी संतोष सिंह ने आरोपी के मढ़िया स्थित घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाली में फोरेंसिक टीम ने आरोपी के घर से मिले चादर की जांच की। अनुवादक बुलाकर पीड़िता से बयान लिया। आईबी सहित अन्य टीम ने भी पूछताछ की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed