फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Canadian Prof. Anjali Awasthi lectures at IIT, discusses the role of autonomous vehicles in port operations

Varanasi News: आईआईटी में कनाडा की प्रो. अंजली अवस्थी का व्याख्यान, पोर्ट संचालन में स्वायत्त वाहनों की भूमिका पर चर्चा

Tue, 17 Mar 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Canadian Prof. Anjali Awasthi lectures at IIT, discusses the role of autonomous vehicles in port operations
आईआईटी बीएचयू के एनसी जैन स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज एंड इंजीनियरिंग में सोमवार को कनाडा के कॉन्कॉर्डिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अंजली अवस्थी ने सोमवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और एक विशेष व्याख्यान दिया। प्रो. अंजली ने कंटेनर बंदरगाहों में ट्रकों के आवागमन समय को स्वायत्त वाहनों के उपयोग से कम करना: मॉन्ट्रियल बंदरगाह की एक केस स्टडी विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कंटेनर पोर्ट्स में ट्रक टर्न टाइम की समस्या से आपूर्ति शृंखला में विलंब, लागत में वृद्धि होती है। अपने अध्ययन में उन्होंने मॉन्ट्रियल बंदरगाह के वियाउ टर्मिनल को केस स्टडी के रूप में लेते हुए ऑटोनॉमस वाहनों के उपयोग से पोर्ट संचालन की दक्षता बढ़ाने की संभावनाओं का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि ट्रक अपॉइंटमेंट सिस्टम तथा स्वायत्त वाहनों के आंशिक उपयोग से ट्रक टर्न टाइम में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। इससे पोर्ट संचालन अधिक प्रभावी और टिकाऊ बन सकता है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed