फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campus placement for 2024-25 started at BHU

BHU के छात्रों को मिलेगी नौकरी: कैंपस प्लेसमेंट शुरू, 4000 विद्यार्थी करेंगे आवेदन, 200 कंपनियां आएंगी

Tue, 19 Nov 2024 06:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Nov 2024 06:18 PM IST
सार

बीएचयू में 2024-25 के लिए कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। 4000 छात्र इसमें  अप्लाई करेंगे। इसके लिए 200 कंपनियों को न्योता दिया गया है। 

विज्ञापन
Campus placement for 2024-25 started at BHU
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में 2024-25 के लिए कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। इस साल एक्सेंचर कंपनी में 100 से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया था। जल्द ही रिजल्ट आने वाला है। 10 से ज्यादा छात्रों का चयन हो सकता है। वहीं, इस साल 200 से ज्यादा कंपनियों के प्लेसमेंट में 4000 से ज्यादा छात्रों के शामिल होने का अनुमान है। प्लेसमेंट हाइब्रिड मोड यानी कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से होगा। कैंपस से पास होने वाले करीब 10 हजार छात्रों में से 40 प्रतिशत आवेदन करते हैं। सबसे ज्यादा संख्या पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र और छात्राओं की होती है। 2023-24 में 1200 से ज्यादा छात्र और छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ था। पैकेज साढ़े तीन लाख से लेकर 23.5 लाख रुपये सालाना तक था।

विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत अक्तूबर में हो चुकी थी। अब इसमें तेजी आ रही है। कैंपस प्लेसमेंट बीएचयू के हर विभाग के छात्रों का हुआ था। इसमें बीएड से लेकर मैनजमेंट, आर्ट, सोशल साइंस, विज्ञान और गणित हर विधा के छात्र और छात्राएं थे।
विज्ञापन


इस साल का सबसे ज्यादा पैकेज मैनेजमेंट के छात्र को 23.5 लाख रुपये का मिला था। एमबीए के एक छात्र को न्यूवेक्सो वेलनेस कंपनी में ऑफर मिला था। साथ ही संस्थान के 165 छात्र-छात्राओं का औसतन पैकेज 11.1 लाख का मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बड़ी कंपनियों में छात्रों को मिलेगी नौकरी

बीएचयू में इस बार कई बड़ी कंपनियों में अवसर मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एक्सेंचर, टीसीएस, आईकैप, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, पिरामल फाउंडेशन, बाईजूज, एलेन इंस्टीट्यूट, फिजिक्स वाला, एचडीएफएसी, डी कैथ लॉन, अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिड़ला कैपिटल, जेंपेक्ट सहित 200 से ज्यादा कंपनियों को बीएचयू की ओर से आमंत्रण दिया गया है। कई कंपनियों ने स्वीकार कर प्लेसमेंट शुरू भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed