{"_id":"60c65b818ebc3e817713459c","slug":"camp-organized-at-ima-bhu-on-the-eve-of-world-blood-donor-day-city-news-vns594683460","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आईएमए, बीएचयू में शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आईएमए, बीएचयू में शिविर आयोजित
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आईएमए, बीएचयू ब्लड बैंक सहित अन्य जगहों पर रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान रक्तदान कर लोग महादानी बने और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते रहने का संकल्प लिया।
श्री अग्रसेन युवा मंच काशी परिवार की ओर से आईएमए में लगे शिविर में श्री श्याम दरबारी मंडल काशी, मारवाड़ी युवा मंच, अन्नपूर्णा एवं डेयर टू हेल्प फाउंडेशन की मदद से 45 यूनिट रक्तदान किया गया। आईएमए सचिव डा. आरएन सिंह ने उत्साह बढ़ाया।
उधर केआरके ब्लड प्रीमियर लीग के चौथे सप्ताह में कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। काशी रक्तदान कुंभ समिति की ओर से कोच राजेश भाटिया व कप्तान नीरज पारेख के नेतृत्व में 22 खिलाड़ियों ने जौहर दिखाया। उधर, बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डा. संदीप कुमार, आशुतोष, रजनी के देखरेख में ट्रामा सेंटर में आयोजित शिविर में 39 लोगों ने रक्तदान किया।