{"_id":"5e9731f38ebc3e6fa6218d18","slug":"camel-parents-walked-on-foot-from-orissa-to-reach-home-traveling-932-kilometers-in-21-days-reached-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lock down: घर पहुंचने के लिए उड़ीसा से पैदल चले दिए ऊंट पालक, 21 दिन में 932 किलोमीटर का सफर करके पहुंचे मिर्जापुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lock down: घर पहुंचने के लिए उड़ीसा से पैदल चले दिए ऊंट पालक, 21 दिन में 932 किलोमीटर का सफर करके पहुंचे मिर्जापुर
Wed, 15 Apr 2020 09:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
लॉक डाउन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन में रोजी रोजगार छिन जाने के बाद लोग हमवतन लौटने को मजबूर हैं। ऐसे में कोई पैदल तो कोई किसी और माध्यम से अपनी यात्रा पूरी कर रहा है। ऐसा ही कठिन सफर करके उड़ीसा के पुरी से 21 दिन में 932 किलोमीटर की दूरी तय कर बुधवार को कुछ ऊंट पालक मिर्जापुर पहुंचे। रात में आराम कर दिन में पदयात्रा करते हुए उसने 21 तक दिन तक सफर किया।
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निगतपुर गांव के निवासी बनारसी पांडेय, धर्मेन्द्र कुमार बिंद, नंदलाल बिंद, छोटेलाल बिंद, चंद्रवली पांडेय, राजू बिंद, मितलाल बिंद आदि पुरी के समुद्र तट पर अपने ऊंटों पर पर्यटकों को घुमाने का कार्य करते हैं। 22 मार्च को जब जनता कर्फ्यू लगा तो उसके बाद से ही लॉक डाउन लगने की चर्चा होने लगी। पर्यटकों ने भी समुद्र तट पर आना छोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Flickr
इस पर सभी वहां से 24 मार्च को चल पड़े और 21 दिन की यात्रा तय कर अपने घर पहुंच गए। ऊंटपालकों ने बताया कि बुधवार को वे कछवां में रुकेंगे और 16 अप्रैल को अपने गांव पहुंचेंगे। कोरोना जांच की बात करने पर कहा कि वे लोग रांची में अपनी जांच करा चुके हैं और रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे बुधवार को चुनार कोतवाली के राज्य मार्ग 74 होते हुए खैरा गांव पहुंचेंगे।