फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   calss tenth girl student molested by her classmate

10th की छात्रा से उसके सहपाठियों ने की छेड़खानी, प्रिंसिपल बोलीं-छात्रा की गलती

Mon, 04 Sep 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 04 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
calss tenth girl student molested by her classmate
लहरतारा स्थित एक कान्वेंट स्कूल का मामला - फोटो : demo pic
वाराणसी के लहरतारा स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा दस की छात्रा ने दो सहपाठी छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सिगरा पुलिस से शिकायत की है। अपने पिता के साथ सोमवार को थाने पहुंची छात्रा ने बताया कि उसका स्कूल जाकर पढ़ाई करना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


सिगरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल पहुंचकर पुलिस ने प्रधानाचार्य से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। सिगरा थाने पहुंची छात्रा का आरोप है कि दोनों सहपाठियों की हरकतों से वह आजिज आ चुकी है। उसका स्कूल जाकर पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर सिगरा थानाध्यक्ष ने मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह को सौंपी। एसआई प्रियंका सिंह ने बताया कि स्कूल जाकर पुलिस ने प्रधानाचार्य से पूछताछ की। प्रधानाचार्य ने छात्रा की ही गलती बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि छात्रा की गलती है तो उसके अभिभावकों को इस बारे में अवगत कराना चाहिए था, फिलहाल जांच अभी जारी है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed