फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Call for extortion on the name of mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी का शूटर बोल रहा हूं, पांच लाख भेज दो, वर्ना बेमौत मारे जाओगे

Fri, 14 Sep 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Call for extortion on the name of mukhtar ansari
- फोटो : demo pic

विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में मुख्तार अंसारी का शूटर बता कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। वादी संतोष निवासी पिलकिछा नकवी थाना खुटहन ने कोर्ट में दरखास्त दी कि 22 जून व 24 जून 2018 को वह मल्हनी बाजार में था तभी उसे अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर धमकी दी गई।

धमकी देने वाले ने कहा कि सुधर जाओ, वरना गोलियां बरसा कर शरीर छलनी कर देंगे। यह पूछने पर कि आप कौन बोल रहे हैं। उधर, से भारी आवाज में व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारी मौत बोल रहा हूं। मुख्तार अंसारी का कांट्रेक्ट किलर हूं। चुपचाप पांच लाख रुपये पहुंचा दो, वर्ना मार दिए जाओगे। इससे वादी व उसका परिवार काफी डरा है। कहा कि किसी भी समय कोई अनहोनी घट सकती है।
विज्ञापन


वादी ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों को दरखास्त भेज कर कार्रवाई की मांग की पर कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने कोर्ट में दरख्वास्त दी। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए एसओ सरायख्वाजा को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed