फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cabinet minister ram das athwale on pakistan arrived in varanasi

उत्तर प्रदेश को बांटने को लेकर फिर उठी मांग, रामदास आठवले ने कहा- यूपी के होने चाहिए दो हिस्से

Sun, 22 Sep 2019 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister ram das athwale on pakistan arrived in varanasi
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले - फोटो : अमर उजाला

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे रामदाश आठवले का जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एयरपोर्ट के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें और 403 विधानसभाएं हैं।
विज्ञापन


सुदूर क्षेत्रों से राजधानी लखनऊ पहुंचने में लोगों को काफी समय लग जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) की ओर से मांग की जाएगी कि उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा जाए। पूर्वांचल को प्रदेश का दर्जा देकर उसकी राजधानी बनारस को बनाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यूपी से गरीबी हटाने के लिए भूमिहीनों को पांच एकड़ जमीन देनी चाहिए। राहुल गांधी पर तंज कसा कि जो पार्टी नहीं चला सकते हैं वे देश क्या चलाएंगे। एक सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी लगातार भाजपा सरकार पर हमले कर रही हैं लेकिन उनके सभी आरोप निराधार हैं।
 

उन्होंने कहा कि मायावती से दलित वर्ग खफा हैं। दलितों से आह्वान किया गया है कि बाबा साहेब के सपने को पूरा करना है तो आरपीआई की सदस्यता लें। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में धारा 370 हटाने का फायदा मिलेगा। पीओके पर पाकिस्तान का अधिकार नहीं है। अनाधिकृत रूप से लड़ाई लड़ रहा है। अगर पाकिस्तान नहीं मानता है तो आर-पार की लड़ाई हो जाएगी और पाकिस्तान नेस्तनाबूद हो जाएगा। पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस में चहुंओर विकास हो रहा है।

महाराष्ट्र में दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरपीआई
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में आरपीआई भाजपा की सहयोगी दल है। भाजपा से दस सीटों की डिमांड की गई है। आरपीआई दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आगामी 2022 में यूपी की विधानसभा चुनाव में भी पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है।

हाउडी मोदी कार्यक्रम का 20 प्रतिशत फायदा ट्रंप को मिलेगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 80 प्रतिशत और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 20 प्रतिशत फायदा होगा। वहां भारतीय मूल के लोगों में मोदी की छवि का फायदा ट्रंप को मिलेगा। 

बाबतपुर पर हुआ जोरदार स्वागत  
बाबतपुर एयरपोर्ट पर आरपीआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। यहां से मंत्री सिसवां गांव के अरुण मिश्र बबलू के घर गए, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नन्दलाल तिवारी, विमल मिश्रा, राजू, दिनेश तिवारी, अवधेश तिवारी, बबऊ मिश्रा, सचिन मिश्र, संदीप दुबे, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed