फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़: सरकारी संपत्ति का नुकसार करने वालों पर कसा शिकंजा, तीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 06 Feb 2020 02:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Feb 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
CAA protest azamgarh Prize of 25-25 thousand declared on three miscreants
प्रदर्शनकारियों को पुलिसने खदेड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ के बिलरियागंज में बुधवार को एनआरसी, सीएए को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने ऐसे तीन लोगों को चिह्नित कर उन पर 25-25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

CAA protest azamgarh Prize of 25-25 thousand declared on three miscreants
सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एनआरसी, सीएए व एनपीआर के विरोध के दौरान लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसा करने वाले तीन उपद्रवियों की पहचान पुलिस ने की है। इनमें ओसामा पुत्र आरिफ निवासी कासिमगंज, नूरूल हुदा पुत्र लियाकत अली चकउत सूरजपुर मधुबन मऊ जो कि मौजूदा वक्त में पहाड़पुर और मूल रूप से बलिया निवासी मिर्जा शाने आलम बेग जो हाल में मुबारकपुर का है, शामिल हैं। इन सभी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।

CAA protest azamgarh Prize of 25-25 thousand declared on three miscreants

बिलरियागंज कस्बे के मौलाना जौहर अली पार्क को शाहीन बाग बनाने की कोशिश बुधवार की तड़के चार बजे धरनारत महिलाओं के समर्थन में खड़े युवाओं की गिरफ्तारी शुरू हुई तो वे पथराव करने लगे। जिससे एसपी सिटी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ कर प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ दिया। सुबह मैदान में टैंकर से पानी भरवा दिया गया। एसओ की तहरीर पर 35 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मौलाना ताहिर मदनी समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest azamgarh Prize of 25-25 thousand declared on three miscreants

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मुस्लिम महिलाएं मंगलवार दोपहर बिलरियागंज के मौलाना जौहर अली पार्क में धरने पर बैठ गईं। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी। सूचना पर पुलिस ने समझाया, न मानने पर जन प्रतिनिधियों की मदद ली गई लेकिन महिलाएं धरने पर अड़ी रहीं। मंगलवार की शाम पांच बजे मौलाना ताहिर मदनी, पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ ने भी समझाया। रात दस बजे क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने भी धरना खत्म करने की अपील की। रात एक बजे डीएम दूसरी बार पहुंचे और देर रात ढाई बजे तक महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
CAA protest azamgarh Prize of 25-25 thousand declared on three miscreants
CAA PROTEST - फोटो : पीटीआई

पुलिस के अनुसार, महिलाएं कई बार वापस जाने को हुई लेकिन पीछे गलियों में खड़े युवा उन्हें वापस भेज दे रहे थे। भोर में साढ़े तीन बजे पुलिस ने युवाओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाएं वहां से भाग निकलीं। पथराव में एसपी सिटी, एक महिला और पांच पुरुष कांस्टेबल घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर लाठीचार्ज कर उन्हें पार्क से खदेड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed