फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CAA NRC swaraj india yogendra yadav kannan gopinathan in varanasi

वाराणसी: योगेंद्र यादव बोले- शाहीन बाग जैसे 732 आंदोलन होंगे देशभर में, गोपीनाथन भी पहुंचे

Mon, 20 Jan 2020 06:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 20 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
CAA NRC swaraj india yogendra yadav kannan gopinathan in varanasi
योगेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन थम नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भी आज सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ आवाज उठी। कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर आयोजित नागरिकता अधिकार सम्मेलन में सैकड़ों लोग पहुंचे।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी और लिखा कि महीना भर पुलिस राज के बाद अब उत्तर प्रदेश में जनता को फिर अपनी आवाज उठाने का मौका मिला है। आज बनारस में CAA-NRC-NPR विरोधी सभा से शुरुआत हुई।
विज्ञापन


स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव और पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने भी लोगों को संबोधित किया। योगेंद्र यादव ने कहा कि महिलाएं जब सड़क पर उतरती हैं तो यह असली आवाज होती है। दिल्ली के शाहीन बाग ने इसे सिद्ध कर दिया है। अब यह आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।



साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग जैसे 732 आंदोलन भी देशभर में खड़े होंगे और इसका केंद्र उत्तर प्रदेश होगा। क्योंकि प्रदेश में जिस तरह से सरकार के इशारे पर पुलिस ने 20 लोगों की हत्या की और वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में हजारों को लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। वहीं कन्नन गोपीनाथन ने भी नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed