फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CA student will now read about GST

सीए के नए पाठ्यक्रम में अब जीएसटी भी, पहले से करनी पड़ेगी अधिक मेहनत

Sun, 16 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
CA student will now read about GST
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया
इंस्टीट्यूट ऑफ  चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ  इंडिया(ICAI) ने जीएसटी को पाठ्यक्रम में जगह दी है। सीए के नए पाठ्यक्रम में छात्रों को पहले से अधिक मेहनत की जरूरत होगी। साथ ही, नए पाठ्यक्रम में इनकम टैक्स एवं कंपनी एक्ट के वर्तमान बदलाव को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अब छह महीने में होने वाली परीक्षाओं में कर प्रावधानों में हुए बदलाव से भी छात्रों को अपडेट होना पड़ेगा। यह जानकारी रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित सीए स्टूडेंट्स सेमिनार के मुख्य अतिथि  ICAI की वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष जय प्रधवानी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली जुलाई से चार्टर्ड एकाउंटेंट के नए पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। सीए पाठ्यक्रम में भारी बदलाव के चलते सीए परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सीए फाउंडेशन में चार सौ अंकों की चार विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा में दो विषय ऑब्जेक्टिव और दो प्रश्नोत्तरी आधारित होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा को सीए इंटरमीडिएट कहा जाएगा। इसमें सभी विषयों की परीक्षा प्रश्नोत्तरी प्रारूप में होगी। इसके बाद छात्रों को किसी सीए के निर्देशन में तीन वर्ष ट्रेनिंग लेनी जरूरी है।


इसके बाद सीए की फाइनल परीक्षा होगी। सेमिनार के मुख्य वक्ता दिल्ली के सीए आशीष कॉलरा रहे। कहा कि नई कर प्रणाली जीएसटी आने के बाद चार्टर्ड अंकाउंटेंट की मांग तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने नए पाठ्यक्रम में हुए बदलाव की बारीकियां बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed