{"_id":"58f351c04f1c1b1774470718","slug":"by-day-left-right-parking-system-imliment-in-azamgarh-for-rash-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 'ऑड-ईवन' तो आजमगढ़ में लागू हुआ 'राइट-लेफ्ट' सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 'ऑड-ईवन' तो आजमगढ़ में लागू हुआ 'राइट-लेफ्ट' सिस्टम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 17 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
लेफ्ट-राइट सिस्टम के तहत गाड़ियों को एक कतार में लगवाते ट्रैफिक एसपी एच रहमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ शहर भर में गंभीर हो चुकी जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात पुलिस ने नए सिरे से पहल की है। यहां दिल्ली की ऑड-ईवन की तर्ज पर राइट-लेफ्ट सिस्टम अपनाया गया है। शनिवार को एसपी ट्रैफिक ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल से पहाड़पुर तिराहे तक एक दिन बाएं (लेफ्ट) तो दूसरे दिन दाहिने (राइट) पटरी पर वाहन पार्क करने और शहर के मध्य की जगह पुरानी जेल के पास सभी फल के ठेलों को लगाने का निर्देश दिया।
बता दें कि महिला अस्पताल से मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया मुहल्ला होते हुए पहाड़पुर तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ से लोग बेतरतीब गाड़ी खड़ी कर देते थे। इसकी वजह से शहर में आए दिन जाम लगा रहता था। आलम यह था कि महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों वक्त जाया करना पड़ता था।
विज्ञापन
इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर यातायात विभाग ने शनिवार से शहर में नई व्यवस्था लागू की है। इसके पीछे विभाग का तर्क है कि गाड़ी एक साइड में पार्क होने की वजह से दूसरे तरफ का मार्ग खाली रहेगा। जिससे लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
इसके अलावा शहर में ठेला लगाकर फल बेचने वालों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से हटाकर पुरानी जेल के पास ठेला लगाने का निर्देश दिया गया है। एसपी ट्रैफिक एच रहमान ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के तहत इस प्रकार का नियम बनाया गया है।
इसका लोगों को फायदा मिलेगा। शहर वालों को जाम के जाम से मुक्ति मिलेगी। नियम से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।