फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman takes 4 crore for sand supply but fails to deliver; FIR lodged against two individuals.

Varanasi News: बालू सप्लाई के नाम पर 4 करोड़ लेकर कारोबारी ने नहीं दी बालू, दो पर प्राथमिकी

Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Businessman takes 4 crore for sand supply but fails to deliver; FIR lodged against two individuals.
वाराणसी। बालू सप्लाई के नाम पर दो कारोबारियों से 4 करोड़ रुपये लेने के बावजूद बालू उपलब्ध न कराने का आरोप लगा है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने लखनऊ निवासी कारोबारी राघवेंद्र दूबे के खिलाफ धोखाधड़ी की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने बैंक के माध्यम से रकम का भुगतान किया, लेकिन न तो बालू की आपूर्ति हुई और न ही पैसा वापस किया गया। नवलपुर, बसही निवासी जितेंद्र कुमार सिंह इंफ्राप्रोजेक्ट कंपनी के निदेशक हैं। उनकी तहरीर के अनुसार बालू सप्लाई को लेकर राघवेंद्र दूबे से समझौता हुआ था। जरूरत के मुताबिक बालू उपलब्ध कराने की बात तय हुई। आरोप है कि जितेंद्र ने 15 मार्च 2018 तक बैंक के माध्यम से 2 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद बालू की आपूर्ति के लिए कई बार कहा गया, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोप है कि न बालू मिली और न रकम वापस की गई।
विज्ञापन


दूसरे कारोबारी से 1.80 करोड़ लेने का आरोप
दूसरे मामले में मिर्जापुर के अकोढ़ा निवासी आकाश सिंह नदेसर स्थित राज इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक बालू सप्लाई के लिए राघवेंद्र दूबे से बातचीत हुई थी। इसके बाद 9 मार्च 2018 तक बैंक के जरिये 1 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये दिए गए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद बालू की आपूर्ति नहीं की गई। रकम वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ। आकाश सिंह की शिकायत पर कैंट पुलिस ने दूसरा मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed