फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   businessman from Karnataka was defrauded of Rs 2.83 crore in the name of Yash Raj Films in varanasi

Varanasi News: यशराज फिल्म्स के नाम पर कर्नाटक के करोबारी से 2.83 करोड़ की ठगी, एफआईआर दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Jan 2026 06:12 PM IST
सार

Varanasi News: यशराज फिल्म्स के नाम पर कर्नाटक के करोबारी से 2.83 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इस दौरान फिल्म निर्माता बने आरोपियों ने कहा, छह महीने में दोगुनी रकम देंगे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
businessman from Karnataka was defrauded of Rs 2.83 crore in the name of Yash Raj Films in varanasi
फ्रॉड केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म निर्माण में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 2 करोड़ 83 लाख रुपये की ठगी और रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। कारोबारी ने बड़ागांव थाने में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कर्नाटक के टुमकुर निवासी गुरु प्रसाद ने बताया कि वह मणिकर्णिका घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। उनके पूर्व परिचित अनिल कुमार रेड्डी ने उनकी मुलाकात मुंबई के अंधेरी स्थित दिलकप चेंबर में देव मोशन फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आनंद गुप्ता और पल्लवी गुप्ता से कराई। इस दौरान प्रकाश मधुकर पाटिल और शीतल प्रमोद मेहता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने खुद को फिल्म निर्माता बताते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी का अनुबंध यशराज फिल्म प्राइवेट लिमिटेड से है और वे एक बड़ी फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग देशभर में, विशेषकर वाराणसी में होनी है। निवेश के बदले छह माह में रकम दोगुनी लौटाने का लालच देकर पीड़ित से निवेश कराया गया। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद गुप्ता, पल्लवी आनंद गुप्ता, प्रकाश मधुकर पाटिल, लालू चंद गुप्ता, शीतल प्रसाद मेहता और अनिल कुमार रेड्डी प र प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी, मुंबई और पटना में हुईं मुलाकातें

पीड़ित के अनुसार, 19 दिसंबर 2022 को वाराणसी के बाबतपुर स्थित एक होटल में मुलाकात के दौरान 15 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद मुंबई बुलाकर होटल में बातचीत की गई, जहां 35 लाख रुपये का ड्राफ्ट और 15 लाख रुपये नकद लेकर कुल 50 लाख रुपये प्राप्त किए गए। ड्राफ्ट पल्लवी गुप्ता के कहने पर एलसीआर ट्रेडर्स के नाम बनवाया गया। इसके बाद आरोपियों ने फिल्म शूटिंग का हवाला देकर पीड़ित को पटना भेजा, जहां वह लगभग एक माह तक रहा। इस दौरान भी निवेश के नाम पर उसे विश्वास में लिया गया। मई 2023 में वाराणसी में दोबारा बैठक कर 90 लाख रुपये नकद मंगाकर ले लिए गए। आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने शीतल प्रमोद मेहता के खाते में 50 लाख रुपये, प्रकाश मधुकर पाटिल को 30 लाख रुपये, जयंत कुमार को 25 लाख रुपये और गुरुदीप सिंह को 23 लाख रुपये अलग-अलग समय पर ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 2 करोड़ 83 लाख रुपये आरोपियों ने ले लिए।

फर्जी निकला अनुबंध, धमकी का आरोप
आठ माह बीतने के बाद जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो टालमटोल शुरू हो गई। बाद में मुंबई जाकर जानकारी हुई कि देव मोशन फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का यशराज फिल्म प्राइवेट लिमिटेड से कोई अनुबंध नहीं है और दिखाया गया दस्तावेज कूटरचित है। पीड़ित के अनुसार, 18 अगस्त 2025 को फोन और कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए आरोपी आनंद गुप्ता ने रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि दोबारा संपर्क करने पर हत्या कर शव गायब करा दिया जाएगा। इससे पीड़ित को जान-माल का गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed