फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman cheated in train return from banda

ट्रेन में जहरखुरानों ने व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाकर 15 लाख लूटे

Tue, 30 Jan 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 30 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Businessman cheated in train return from banda
demo pic
ट्रेन में आए दिन कोई न कोई जहरखुरानों का शिकार हो जाता है। इसके बावजूद लोगों में सर्तकता नजर आती। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक व्यापारी को जहरखुरानों ने ट्रेन में नशीला पदार्थ खिला कर 15 लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर सोमवार रात जीआरपी ने ट्रेन में अचेत व्यापारी को मिर्जापुर स्टेशन पर उतार कर मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ला निवासी प्रदीप सोनी (35) सोने के जेवरात तैयार कर बेचने के लिए सोमवार को बांदा गया था।
विज्ञापन


लौटते समय उसके पास 15 लाख रुपये थे। जानकारी होने पर जहरखुरान उसके पीछे लग गए थे। रास्ते में किसी स्थान पर जहरखुरानों ने ट्रेन में प्रदीप को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह अचेत हो गया। इसके बाद जहरखुरान रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात प्रदीप की पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया तो किसी और ने फोन रिसीव करते हुए बताया कि वह नई दिल्ली से हावड़ा जा रही ट्रेन की एक बोगी में अचेत पड़े हैं। पत्नी ने तत्काल रिश्तेदारों को अवगत कराया।


लोगों ने जीआरपी को फोन कर घटना की सूचना दी। रात 12 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर जीआरपी ने प्रदीप को नीचे उतार कर मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। अभी तक उसे पूरी तरह होश नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed