फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman accused of making threats over liability.

Varanasi News: 30 लाख की देनदारी, कारोबारी पर धमकी का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Businessman accused of making threats over liability.
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में व्यावसायिक लेनदेन के विवाद में 30 लाख की देनदारी न चुकाने और धमकी देने के आरोप में कारोबारी अजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। हर्षपाल सिंह के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को पत्नी मोना सिंह और अजीत कुमार के बीच ट्रेड पार्टनरशिप के अंतिम भुगतान को लेकर समझौता हुआ था। अजीत ने 30 लाख रुपये की देनदारी स्वीकार कर पांच पोस्ट डेटेड चेक दिए थे। आरोप है कि उसने 2.70 लाख रुपये का ही भुगतान किया। 5.95 लाख रुपये का एक चेक दो जून 2026 को खाते में राशि न होने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कानूनी नोटिस के बाद अजीत ने मोबाइल और व्हॉट्सएप ब्लॉक कर दिया। कारोबारी ने गंभीर परिणाम भुगतने और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article