फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bushes on both sides of single lane road, difficult to walk

Varanasi News: सिंगल लेन सड़क के दोनों ओर झाड़, चलना दुश्वार

Sun, 26 Nov 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bushes on both sides of single lane road, difficult to walk
सुरियावां। नगर से ज्ञानपुर जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क झुरमुटों से घिरे और एक लेन होने के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पटरी विहिन सड़क को दो लेन करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दो विधानसभाओं के बीच फंसी यह सड़क डबल लेन नहीं हो सकी, जबकि मुख्यालय से जुड़ी सभी सड़कें दो लेन हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सुरियावां नगर से होकर मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पाली तक सिंगल लेन हैं। इस रोड पर पटरी भी नहीं है। इसके अलावा रास्ते भर जंगली झुरमुटों का डेरा लगा हुआ है। इससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग 24 घंटे चालू रहता है। इसी मार्ग से जौनपुर के लोग ज्ञानपुर होते हुए विंध्याचल, मिर्जापुर और प्रयागराज जाते हैं। बताया कि सुरियावा से पाली मार्ग की दूरी 12 से 13 किलोमीटर है। जिस पर हमेशा वाहन चलते रहते हैं। बताया कि इस मार्ग को लंबे समय से चौड़ीकरण किए जाने मांग चल रही है, लेकिन भदोही और ज्ञानपुर विधानसभा के बीच फंसे मार्ग को लेकर कोई ठोस योजना तैयार नहीं हो पा रही। जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह व समाजसेवी दिनेश कुमार यादव उर्फ दादा ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से मांग किया कि सुरियावां से पाली तक मार्ग को दो लेन किया जाए। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed