फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Burns ward with only 30 beds for 43 lakh population in case of burns on Diwali in varanasi

दीपावली की ये कैसी तैयारी: 43 लाख आबादी के लिए बस 30 बेड का बर्न वार्ड, बनारस में एक भी प्लास्टिक सर्जन नहीं

Tue, 29 Oct 2024 09:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Oct 2024 09:15 AM IST
सार

Diwali 2024 : वाराणसी जिले की आबादी 43 लाख है। वहीं हर साल दीपावली पर पटाखों से जलने की घटना वाले मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। बावजूद इसके जिले में केवल 30 बेड का बर्न वार्ड है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि सरकरी अस्पतालों में एक भी प्लास्टिक सर्जन की तैनाती नहीं है। 

विज्ञापन
Burns ward with only 30 beds for 43 lakh population in case of burns on Diwali in varanasi
दिवाली 2024 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हर साल दीपावली पर पटाखे से जलने की समस्या लेकर लोग अस्पतालों में पहुंचते हैं। जिले की आबादी इस समय 43 लाख है, लेकिन बर्न वार्ड में केवल 30 बेड हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 20 बेड का बर्न वार्ड है, जबकि बीएचयू में भी करीब 10 बेड का वार्ड बनवाया गया है। इसके अलावा किसी भी अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में कोई मरीज इमरजेंसी में आता है तो सर्जन सहित अन्य चिकित्सक उनका इलाज करते हैं। सबसे अधिक परेशानी तब होती है, जब जलने की कोई बड़ी घटना हो और उसमें इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जन की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि जिले के सरकारी अस्पताल में इस बार भी प्लास्टिक सर्जन का संकट दूर नहीं हो पाया है। लिहाजा दीपावली पर अगर कोई घटना हुई तो बिना प्लास्टिक सर्जन के ही जलने वाले मरीजों का इलाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हर साल दीपावली और उसके अगले दिन लोग इमरजेंसी में पटाखों की वजह से हाथ जलने, झुलसने की समस्या लेकर पहुंचते हैं। गंभीरावस्था में पहले मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया जाता है, लेकिन अगर प्लास्टिक सर्जन की जरूरत होती है तो बीएचयू रेफर किया जाता है। करीब दस साल पहले मंडलीय अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. एके प्रधान थे, उनके रिटायर होने के बाद अब तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी है।

क्या बोले अधिकारी
सभी सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में बर्न की समस्या वाले मरीजों के उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अगर किसी को बीएचयू रेफर किया जाएगा तो वहां भी उनका बेहतर इलाज करवाया जाएगा। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed