{"_id":"5f2dadda8ebc3e3d2038f719","slug":"bunkar-city-news-vns540281586","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के छह लाभार्थियों को 43.45 लाख का मिला ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के छह लाभार्थियों को 43.45 लाख का मिला ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। औद्योगिक इकाइयों को गति देने को एमएसएमई विभाग की ओर से उद्यमियों को ऋण मुहैया कराया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तीसरे चरण के ऋण मेला में उद्यमियों को ऋण वितरित किया। विभिन्न बैंकों के माध्यम से वाराणसी के छह लाभार्थियों को 43.45 लाख का चेक दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने एमएसएमई विभाग द्वारा विकसित ओडीओपी विपणन विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति सब प्लान व कौशल विकास योजना का ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया। इस पोर्टल के माध्यम से बुनकर व शिल्पी लाभान्वित होंगे।
एनआईसी कार्यालय में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के छह लाभार्थियों को 43.45 लाख का चेक सौंपा। इसमें प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत किरण देवी को ब्यूटी पार्लर चलाने को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मंजरी जायसवाल को 10 लाख, ओडीओपी के तहत नजीम को साड़ी व्यवसाय के लिए 10 लाख, मुद्रा योजना के तहत दिनेश कुमार को 2 लाख, आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ब्रह्मानंद पेशवानी साड़ी घर को 9 लाख 80 हजार और राम दयाल को सराफा कारोबार के लिए एक लाख 65 हजार का ऋण दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 19 सामुदायिक साझा केंद्र (सीएफसी) का शिलान्यास किया। इसमें वाराणसी की अपटाउन वेलफेयर भी शामिल है। इसके द्वारा डिजिटल प्रिंटिंग से संबंधित कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाई जाएंगी, जिसमें 500 से ज्यादा स्थानीय बुनकर जुड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।